फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit movement: investigate against 15 soldiers in meerut

दलित आंदोलन: उपद्रव में 15 सिपाहियों के खिलाफ बैठी जांच

Wed, 11 Apr 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Apr 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Dalit movement: investigate against 15 soldiers in meerut
भारत बंद पर हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान मेरठ शहर में हुए उपद्रव को लेकर कई पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। एसएसपी ने 15 सिपाहियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। उपद्रव और आगजनी के दौरान ये सिपाही मौके से भाग खड़े हुए थे, जिसके कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


दो अप्रैल को दलित संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, प्रधानों, पार्षद और दलित समाज से जुड़े बवालियों ने सुबह साढ़े नौ बजे कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर पुलिस चौकी में दरोगा अजय देशवाल और सिपाही योगेंद्र को बंद कर तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। हाइवे पर भी पुलिस की दो फैंटम बाइक फूंक दी गई थीं। कचहरी स्थित आंबेडकर चौक पर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला पर हमला कर सरकारी जीप में आग लगा दी गई थी। 
विज्ञापन


मौके से भाग गए थे सिपाही
जांच में सामने आया कि उपद्रव के दौरान शोभापुर चौकी पर तैनात पांच सिपाही दरोगा को छोड़कर पास के एक इंस्टीट्यूट में घुस गए थे। उसके बाद एक सीओ पथराव में घायल हुए तो मौके से फैंटम सिपाही भी भाग निकले थे। घायल सीओ अकेले जूझते रहे। कचहरी के आंबेडकर चौक पर भी नौचंदी थाने के तीन सिपाही गायब हो गए थे। उपद्रवियों के हमले में एसपी सिटी, एसपी क्राइम, दो सीओ समेत 40 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दलित हत्याकांड: ग्रामीणों का ऐलान, नहीं हुई कार्रवाई तो अपना लेंगे इस्लाम धर्म

अफसरों के सामने बताया पिटना

Dalit movement: investigate against 15 soldiers in meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुछ सिपाहियों ने पूछताछ में उपद्रव में घायल होना तो कुछ सिपाहियों ने कहा कि वह तो लाठी लेकर भीड़ को दौड़ा रहे थे।

सुरक्षा में रखें भरोसे के सिपाही
उच्चाधिकारियों ने उपद्रव के बाद सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि भरोसेमंद सिपाहियों को ही सुरक्षा के लिए साथ रखें। लापरवाही सिपाहियों को हमराह न बनाएं।

रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी
उपद्रव में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर जांच बैठाई गई है। संबंधित थानेदारों व सीओ से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। -मंजिल सैनी, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed