{"_id":"638e591423087a17b334283c","slug":"dabish-in-search-of-sarfaraz-in-purva-elahi-baksh-city-news-mrt6165417197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरफराज की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, घुड़चढ़ी के दौरान हुआ था बवाल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरफराज की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, घुड़चढ़ी के दौरान हुआ था बवाल, जानें पूरा मामला
Tue, 06 Dec 2022 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:03 PM IST
सार
Meerut News : सरफराज की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। यहां घुड़चढ़ी के दौरान डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कोतवाली के पूर्वा इलाही बख्श में दो समुदाय के बीच घुड़चढ़ी के दौरान हुई मारपीट व बवाल की पुलिस जांच करने में जुटी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें अभी जेल नहीं भेजा है। मुख्य आरोपी सरफराज की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि पोते शुभ की बरात रविवार शाम बुलंदशहर जानी थी। घुड़चढ़ी के दौरान पूर्वा इलाही बक्श के पास डीजे सरफराज की दुकान से टकरा गया था। सरफराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
विज्ञापन
आरोप है कि महिलाओं से भी छेड़छाड़ की गई थी। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ससुर ने बहू के लिए रिश्ता तलाशा, शादी का पूरा जिम्मा उठाया, फिर बेटी बनाकर किया विदा