फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daayamapur ke aanganabaadee kendr kee baalikaon ko raajyapaal ne dee poshan potalee

दायमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र की बालिकाओं को राज्यपाल ने दी पोषण पोटली

Wed, 10 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
daayamapur ke aanganabaadee kendr kee baalikaon ko raajyapaal ne dee poshan potalee
दायमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र की बालिकाओं को राज्यपाल ने दी पोषण पोटली
विज्ञापन

- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केंद्र के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद
- आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र दायमपुर के बच्चों और महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। सातवें माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन, बच्चों का जन्मदिन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बालिकाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल संवाद में कहा कि मेरठ के जो भी इंजीनियरिंग कॉलेज है, वह सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उन्हें आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी, मेज, खिलौने और साइकिल दी जानी चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। जब भी किसी परिवार के बच्चे का जन्मदिन हो वह आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर ही मनाए। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के वातावरण में एक नया बदलाव आएगा। साथ ही शिक्षा की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन

डीएम के बालाजी ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि अभियान में प्रशासन का सहयोग रहेगा। मेरठ के आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने का प्रयास रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्र दायमपुर में 07 माह से 03 वर्ष के 65 लाभार्थी, 03 से 06 वर्ष के 15, गर्भवती महिला 18, धात्री महिला 14 व 11 से 14 वर्ष की स्कूल नहीं जाने वाली दो किशोरी पंजीकृत है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से लाभार्थियों के घर पहुंचकर अपडेट लेती हैं। उचित सलाह एवं केंद्र संबंधी सेवा प्रदान की जा रही है। एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण ने संचालन किया। मुख्य विकास अधिकारी मेरठ शशांक चौधरी, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, एकेटीयू के प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल, एकेटीयू जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed