फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cut more than 50 challans for driving in the wrong direction

दिल्ली रोड पर रॉन्ग साइड दौड़ते वाहनों का चालान, मचा हड़कंप

Sun, 21 Feb 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cut more than 50 challans for driving in the wrong direction
गलत दिशा में वाहन चलाने पर 50 से ज्यादा चालान काटे
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर शनिवार को चेकिंग कर रही टीमों ने 50 से ज्यादा चालान काटे। बुजुर्गों और महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम से निजात के लिए यह चेकिंग कराई गई।
इन दिनों दिल्ली रोड पर कई जगह चल रहे निर्माण कार्यों के बीच गलत दिशा में वाहन दौड़ाने से भी जाम की परेशानी बढ़ रही थी। शनिवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस की टीमें दिल्ली रोड पर दौड़ रहे वाहनों की निगरानी में जुट गई। गलत दिशा में चलने वाले और जाम के हालात के जिम्मेदार वाहन चालकों के चालान किए गए। इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों की टीम के साथ नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मसबुल हसन सहित अन्य कर्मचारियों की टीम को चेकिंग करते देख कुछ लोग पैदल ही वाहन लेेकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। गलत दिशा में चलने वालों पर टीम ने सख्ती से कार्रवाई की। इस चेकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था काफी सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे। पहले दिन करीब 50 चालत किए गए हैं। आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed