फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cultural presentations enthralled the NCC camp

Meerut News: एनसीसी शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Sun, 01 Dec 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations enthralled the NCC camp
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के संरक्षण में एनसीसी की दोनों इकाइयों की ओर से महाविद्यालय प्रागंण में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया और नाटक मंचन से भी प्रभावित किया।
शिविर की शुरूआत पीटी और योगा प्रदर्शन से हुई। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर, राइफल ड्रिल, सेरेमोनियल ड्रिल, पायलेटिंग, रिपोर्टिंग व सैल्यूट की कक्षाएं चलीं। सीपीएल अंशिका पुंडीर, कैडेट प्रज्ञा शर्मा, प्रियांशी राणा व प्राची ने आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और मैप रीडिंग के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य निवेदिता मलिक ने कैडेट्स को विभिन्न पद प्रदान किए।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट बनी कीर्ति ने कैडेट्स को वनडे कैंप की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। कमांडिंग ऑफिसर महेश कुमार चौहान, एडम ऑफिसर मेजर रिजु रावत एवं इनकी पूरी टीम का स्वागत किया गया। वहीं, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, कविता वाचन और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने रोमांचित किया गया। इस अवसर पर 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से जीसीआई श्रुति, अर्जुन, रॉबिन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed