फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cuisines competition organized by Anganwadi workers in Meerut

लड्डू, चीला और पेड़े बनाकर दिया पोषण का ज्ञान, ये था इस कार्यक्रम का उद्देश्य

Tue, 22 Sep 2020 02:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Sep 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Cuisines competition organized by Anganwadi workers in Meerut
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल पोषण माह का विशेष तौर पर आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में मंगलवार को विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा व्यंजन बनाये गए। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री किस तरह से गांव में गर्भवती और बच्चों का पोषण करती है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी के. बालाजी ने पोषण पर आधारित एक लोकगीत के शुभारंभ से की। उन्होंने कहा कि मेरठ अभी तक पोषण माह में उत्तर प्रदेश में नंबर-वन है। हमें कुपोषित बच्चों पर ध्यान देना होगा। अभी तक जिले में एक लाख से अधिक बच्चों का वजन किया जा चुका है। व्यंजन प्रतियोगिता में तरह- तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन तैयार किये गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया ऐसा आरोप, थाने में तीन घंटे चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जज के तौर पर डीएफओ अदिति शर्मा, एआरटीओ स्वेता वर्मा और एसीएम सुनीता सिंह ने 13 स्टॉल पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से व्यंजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली और स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने व्यंजन के आधार पर रिजल्ट घोषित किये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

ये बनीं विजेता
1.
शहर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री राधा वर्मा और पूनम विजेता बनीं। 
2.
रजपुरा परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबा और दीपा विजेता रहीं।
3. मवाना परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा और कविता विजेता बनीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed