{"_id":"5fca97f88ebc3ecfb444df0f","slug":"crusher-sealed-in-mojipura-mawana-news-mrt5141038178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजीपुरा में कोल्हू किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोजीपुरा में कोल्हू किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोजीपुरा में कोल्हू किया सील
फलावदा। क्षेत्र के गांव मोजीपुरा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कोल्हू बंद कराते हुए सील लगा दी। शुक्रवार को प्रदूषण बोर्ड के अवर अभियंता एसपी सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई की।
गांव मोजीपुरा में कोल्हू पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अवर अभियंता एसपी सिंह टीम के साथ पहुंचे। एसपी सिंह ने आबादी के पास चल रहे कोल्हू के संचालक को उच्च अधिकारियों के आदेश थमाते हुए तुरंत बंद करने को कहा। अवर अभियंता ने बताया कि मुख्य पर्यावरण अधिकारी को शिकायत मिली थी कि गांव मोजीपुरा में आबादी के बीच कोल्हू चलाया जा रहा है। वायु प्रदूषण और जनहित को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। अवर अभियंता एसपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को उक्त कोल्हू के चाक पर सील लगाते हुए नोटिस तामील कराया। बोर्ड की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोल्हू संचालकों में हड़कंप मच गया। कोल्हू संचालक महावीर का कहना है रंजिशन शिकायत की गई है। वह गुड़ पकाने के लिए खोई का इस्तेमाल कर रहा है। संवाद