फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crores of rupees proposal pass in board baithak

मासिक बोर्ड बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव को हरी झंडी

Wed, 22 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
crores of rupees proposal pass in board baithak
बोर्ड बैठक में शामिल अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन और सभासद। - फोटो : LAWARD
लावड़। नगर पंचायत लावड़ में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। जिसमें करोड़ों के प्रस्ताव रखे गए, जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह व चेयरपर्सन अनीसा हारुन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने वार्डों में नाली, सड़क, चैनर आदि को लेकर प्रस्ताव रखे। गोशाला, सॉलिड वेस्ट प्लांट आदि के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव रखे गए। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताते हुए प्रस्तावों को हरी झंडी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बजट मिलते ही जल्द ही पास हुए प्रस्तावों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में संजय गुप्ता, दीपचंद सैनी, रुबिना, रुकसाना, देविंद्री, बबीता, शर्मिष्ठा, मनोज, शमीम, गुलफाम, शहजाद, अतीक, असलम, देवेंद्र, चमन व यामीन आदि मौजूद रहे।

33 लाख से बनेेगा एमआरएफ
आयोजित बोर्ड बैठक में 33 लाख की लागत से एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि लावड़ नगर पंचायत में लगभग 6 हजार परिवार है। यहां से प्रतिदिन तीन टन सूखा कूड़ा निकलता है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट को बनाने के लिए नगर पंचायत को लगभग डेढ़ बीघा जमीन की आवश्यकता होगी, जिस पर सूखा कूड़ा डाला जाएगा। सूखे कूड़े से प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच, बोतल, लोहा आदि को अलग-अलग करके बेचा जाएगा। इससे नगर पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed