फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man killed in Incoli

इंचौली में युवक की गोली मारकर हत्या 

Thu, 24 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 24 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in Incoli
इंचौली में युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इंचौली गांव में दो पक्षों में मारपीट के मामले में बीच बचाव करने पर बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इंचौली के समसू कॉलोनी निवासी सलीम (38) पुत्र जहांगीर बुधवार की रात आठ बजे मैन बाजार में सामान खरीदने गया था। वहां इरफान की अपने पड़ोसी नूर से किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। सलीम ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप कि इसी दौरान नूर ने तमंचे से सलीम के सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल सलीम को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सलीम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से इरफान को हिरासत में ले लिया, जबकि नूर फरार हो गया। इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी नूर ने सलीम पर दूसरे पक्ष की पैरवी करने का आरोप लगाकर गोली मारी है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। दो पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने पर सलीम की जान गई है। सलीम के तीन बेटे और एक बेटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह पर हड़कंप मचा 
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि होलिका दहन में हुड़दंग मचाने वाले एक युवक ने शराब के नशे में सलीम को गोली मारी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पता चला कि नूर शराब के नशे में था। उसने ही गोली मारी। मामला एक समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed