फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman shot dead in conflict between the two sides of family members in Baghpat city

खूनी रंजिश: परिवार के लोगों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 19 Aug 2019 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Aug 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in conflict between the two sides of family members in Baghpat city
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के हिलवाड़ी गांव में तहेरे और चचेरे भाइयों में खूनी रंजिश के चलते सोमवार शाम फिर गोलियां चल गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गुड्डू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम गुड्डू पुत्र धर्मपाल अपनी बहन रेखा पत्नी पप्पू निवासी मंडेट शामली, बहन अंजू और बहनोई पप्पू के साथ खेत में जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग मिले। उन्होंने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें रेखा (45) पत्नी पप्पू की छाती में गोली लगी और गुड्डू पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां रेखा को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मर्डर: 23 साल बाद फिर सुलग उठी पुरानी रंजिश, तेहरे और चचेरे भाइयों में चली गोलियां, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना से गांव में हडकंप मच गया और सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और घटनाक्रम का निरीक्षण किया। वहां से उन्हें खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के यहां दबिशें दी जा रही है। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नलकूप कनेक्शन के विवाद में कर्मवीर की हत्या के बाद बढ़ी रंजिश
इसी वर्ष 29 जून 2019 को चचेरे और तहेरे भाई छोटू के बीच नलकूप पर कनेक्शन जोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें कर्मवीर की मौके पर मौत हो गई थी जबकि दूसरे पक्ष का छोटू गोली लगने से घायल हुआ था। इसके बाद से ही परिवार के दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ती चली गई।

पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज

पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से गांव में फिर तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस दोनों ही पक्षों के लोगों पर नजर रखे हुए है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed