फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman killed two robbers, third shot by bullets

महिला ने दो लुटेरों को दबोचा, तीसरे ने मार दी गोलियां

Thu, 21 Mar 2019 02:14 AM IST
HARI om sharan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: HARI om sharan Updated Thu, 21 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman killed two robbers, third shot by bullets
महिला की मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
होली पर देवता पूजन करने गई महिला को बदमाशों ने उसके पति के सामने ही दो गोलियां मार दीं। लूट का विरोध करने पर महिला लुटेरों से भिड़ गई थी। दो बदमाशों पर वह हावी हुई, तो तीसरे बदमाश उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। महिला को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाशों की तलाश में देर रात तक कांबिंग चल रही थी। 
विज्ञापन

यह वारदात परतापुर थानाक्षेत्र के घाट गांव केे जंगल में बुधवार को दिनदहाडे़ हुई। घाट निवासी रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा की बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर टीपीनगर में क्रॉकरी की दुकान है। प्रमोद अपनी पत्नी नीतू शर्मा को बाइक पर लेकर दोपहर 12 बजे जंगल में देवता पूजन करने गया था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दंपती को घेर लिया। बदमाशों ने लूट शुरू की, तो नीतू उनसे भिड़ गई। नीतू ने दो बदमाशों को दबोच लिया और शोर मचाने लगी। प्रमोद की कनपटी पर तीसरे बदमाश ने पिस्टल लगा रखी थी। दोनों बदमाशों के हौसले नीतू की हिम्मत के आगे कमजोर पड़ने लगे, तो वे उससे छूटने के लिए छटपटाने लगे। शोर सुनकर लोग आते, इससे पहले ही तीसरे बदमाश ने प्रमोद को छोड़ा और नीतू को गोली मार दीं। पहली गोली नीतू के पैर में और दूसरी गोली पेट में लगी। नीतू जमीन पर गिर गई। बदमाशों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। वे कुछ नहीं लूट सके। आननफानन में प्रमोद ने नीतू को बाइक पर बैठाया और गांव पहुंचा। यहां से नीतू को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसके बाद नीतू से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि महिला की हालत में सुधार बताया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed