फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten by Assistant Commandant of Central Force

केंद्रीय बल के असिस्टेंट कमांडेंट को पत्नी ने पीटा

Sun, 07 Apr 2019 03:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 07 Apr 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten by Assistant Commandant of Central Force
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
 बाजार न जाने पर महिला ने अपने पति (एक केंद्रीय बल में असिस्टेंट कमांडेंट) और परिवार के सदस्यों की चप्पल से पिटाई कर दी। घरेलू मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को वीडियो सौंपकर न्याय मांगा है।
विज्ञापन

मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र का है। एक केंद्रीय बल में असिस्टेंट कमांडेंट ने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने असिस्टेंट कमांडेंट से कहा कि वह पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करा सकते। यह मामला परिवार परामर्श केंद्र का है, जहां पर दोनों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जाएगा। इस पर असिस्टेंट कमांडेंट ने एसपी क्राइम को दो वीडियो दिखाईं। जिसमें पत्नी अपने असिस्टेंट कमांडेंट पति को चप्पलों से पीट रही है। आपत्ति करने पर महिला पति के परिवार वालों से भी मारपीट कर देती है। वीडियो देखकर एसपी क्राइम भी हैरान रह गए।  
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बेटी है मेरी पत्नी
असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि उनकी शादी आगरा निवासी यूपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी से हुई है। आरोप लगाया कि वह पत्नी से परेशान हैं। जब वह छुट्टी आते हैं तो घर में झगड़ा होता है। महिला एक बैंक में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वीडियो
असिस्टेंट कमांडेंट अपने परिवार के बीच बैठे हैं। इसी बीच पत्नी आती है और पति से बाजार चलने को कहती है। पति इंकार करता है तो पत्नी जिद पर अड़ गई कि उसे अभी बाजार जाना है। पति ने फिर इंकार किया तो पत्नी ने चप्पल निकाल ली। असिस्टेंट कमांडेंट की भाभी आती है और महिला को समझाने का प्रयास करती है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। जैसे-तैसे चप्पल नीचे रखी। बहस चली, फिर महिला ने चप्पल निकाली और पति को मार दी। भाभी पीछे हटी, तभी वीडियो बनाते भाई और बहन पर चप्पल मारने लगी। पति ने उसको जैसे तैसे रोका। महिला को पता था कि उसकी वीडियो बनाई जा रही है। इस वीडियो में असिस्टेंट कमांडेंट और उसका पूरा परिवार धैर्य का परिचय देता नजर आ रहा है।
परिवार परामर्श केंद्र में मामला
असिस्टेंट कमांडेंट की शिकायत पर यह मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। चप्पलों से पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह शिकायत एसएसपी और एसपी क्राइम से की गई थी। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी मोनिका जिंदल ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्ष बुलाए गए गए थे। लेकिन महिला ने बताया कि वह अपने मायके आगरा चली गई है।

निष्पक्ष विवेचना की जाएगी
मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच कर रही है। दंपती को बुलाया गया था। लेकिन महिला नहीं आई। वीडियो में असिस्टेंट कमांडेंट धैर्य बनाते दिख रहे हैं। निष्पक्ष विवेचना की जाएगी। -डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed