फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife murder dead body open in graviard

पत्नी को हत्या का शक, कब्र से शव निकालने पहुंची मुंबई पुलिस  

Sat, 29 Apr 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 29 Apr 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
wife murder dead body open in graviard
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मौत के एक माह बाद मेरठ के प्रापर्टी डीलर इसरा का पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को मुंबई पुलिस मेरठ पहुंची। इसरा की पत्नी ने मुंबई के अस्पताल में जहर देकर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर से महिला ने शिकायत कर दी कि करोड़ों रुपये की प्रापर्टी के लिए मर्डर हुआ। अब कब्र से उसके पति का शव निकलकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


लालकुर्ती निवासी इसरा कुरैशी मुंबई में प्रापर्टी डीलर था। वहां उसका एक युवती करुणा से प्रेम प्रसंग हो गया। करुणा ने चार साल पहले इसरा से शादी कर ली। इसरा तीन माह पहले बीमार हो गया था, महाराष्ट्र के ही अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था। 29 मार्च 2017 को इसरा की अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसरा के परिजन उसका शव मेरठ लाए और मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान में उसको दफनाया। करुणा ने एक सप्ताह पूर्व मुंबई के कमिश्नर से शिकायत की है कि इसरा की मौत बीमारी से नहीं, उसको जहर देकर मारा है। मुंबई कमिश्नर ने मुंबई के जोगेश्वरी थाना पुलिस को मेरठ भेजा और इसरा का शव कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिली मुंबई पुलिस 
मुंबई जोगेश्वर थाना इंचार्ज एम एम सातडिवे और तीन पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर एसएसपी मेरठ से मिले। मुंबई पुलिस ने अनुमति के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि शनिवार को इसरा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शव को कब्र से निकलवाया जाएगा। मुंबई पुलिस के रुकने की व्यवस्था मेरठ पुलिस ने कर दी है।


करुणा से आयशा बनी
इसरा से शादी करने के बाद करुणा ने अपना नाम आयशा रख लिया। पुलिस के मुताबिक करुणा कहती है कि इसरा के लिए धर्म और सब कुछ छोड़ा। इसरा की मौत कैसे हुई, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। आरोपियों को किसी भी हालत में नहीं छोडू़ंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed