यूपी: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, तमंचे के बल पर युवक से लूटे 20 हजार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक वारदात को अंजाम दे डाला। बाइक और स्कूटी पर सवार पांच बदमाशों ने एक युवक से 20 हजार रुपए और उसका मोबाइल व पर्स लूट लिए। इस दौरान उन्होंने बाइक छीनने की भी कोशिश की और युवक को तमंचों की बट से घायल कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। बदमाश अपने वाहनों को छोड़ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक को संदिग्ध बताया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बताया गया कि पीड़ित युवक ने लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक विपिन निवासी जाईदपुर खरखौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। वह नगर निगम में ड्राइवर है।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
