फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head candidate killed

ग्राम प्रधान पद के दावेदार की हत्या

Tue, 20 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Village head candidate killed
प्रधानी चुनाव की आहट होते ही खूनी खेल शुरू हो गया। गांव में जनसंपर्क के दौरान प्रधान पद के एक संभावित दावेदार की दूसरे दावेदार ने गोलियों से भून डाला। चेहरे पर बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलियों से दावेदार की मौके पर ही मौत हो गई। दो हत्यारोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को दबोचकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिसकर्मियों ने खेतों में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन


रोहटा ब्लॉक के रासना गांव निवासी प्रदीप त्यागी (45) पुत्र सूरजमल प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहा था। सोमवार शाम प्रदीप अपने घर से रामपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय नंबर-तीन के सामने जगपाल उर्फ जग्गा के घर पर जनसंपर्क करने गया था। प्रदीप त्यागी के सामने गांव का ही युवक निगम त्यागी पुत्र प्रकाश त्यागी भी प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। दोनों के बीच चुनाव को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। प्रदीप जब गांव में जनसंपर्क करने पहुंचा तो निगम भी अपने साथी काला पुत्र संतरपाल निवासी रासना और समंदर पाल पुत्र बलराम निवासी गांव रहावती, मवाना के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


पैर छुए, आशीर्वाद मांगा, दाग दी गोली
जनसंपर्क के दौरान स्कूल में निगम त्यागी प्रदीप के पास पहुंचा। उसने प्रदीप के पैर छुए और उससे आशीर्वाद मांगा। प्रदीप उसकी तरफ बढ़ा तो निगम काला और समंदर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रदीप के चेहरे पर कई गोलियां दागी गईं। गोलियां लगते ही प्रदीप जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद निगम साथी काला के साथ बाइक से कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक भीड़ ने मार डाला साथी
प्रदीप की हत्या के बाद भीड़ हिंसक हो गई। भीड़ ने निगम के साथी समंदर को घेर लिया। समंदर ने तमंचे से फायर कर निकलने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया। गुस्साई भीड़ का गुस्सा समंदर पर फूट पड़ा और लोगों के हाथ में लाठी-डंडा जो भी आया उन्होंने उसी से समंदर की तब तक पिटाई की, जब तक वह मर नहीं गया।


पुलिस को दौड़ाया, गाड़ी से की तोड़फोड़
घटना के बाद सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सीओ की बुलेरो और पुलिसकर्मियों की स्ट्रोम गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए और अन्य पुलिसकर्मियों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद एसपी क्राइम टीएस सिंह और एडीएम सिटी एसके दूबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने प्रदीप के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed