{"_id":"5728f5b64f1c1b99645cce65","slug":"vidhayak-ke-saath-grameeno-ka-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के साथ ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के साथ ग्रामीणों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खिवाई में धरने पर बैठे भाजपा विधायक संगीत सोम से वार्ता करते अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिवाई में रंगदारी न देने पर हुई व्यापारी की हत्या के बाद मंगलवार को सरधना विधायक के नेतृत्व में व्यापारी और ग्रामीणों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामला दो समुदाय के बीच
जुड़ा होने से खिवाई में सांप्रदायिक तनाव हो गया। व्यापारियों ने बाजार नहीं खोला। एसपी समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंची। विधायक और प्रशासनिक अफसरों के बीच चली वार्ता के बाद प्रशासन ने सभी मांगे पूरी कराने का आश्वासन दिया। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई निवासी दूध और किराना व्यापारी अजित जैन उर्फ टोनी (35) पुत्र महेेंद्र जैन की सोमवार रात करीब गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गुस्साए ग्रामीणों ने रात में ही मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। डीएम पंकज यादव और एसएसपी डीसी दूबे ने जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद खिवाई पहुंचा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। सरधना विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में ग्रामीणों और व्यापारियों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए। कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। हालत बेकाबू होने पर एसपी देहात डॉ. प्रवीन रजन ने पुलिस फोर्स और पीएसी बुला ली। साथ ही एडीएम ई दिनेश चंद, एसडीएम ईशा दुहन, सीओ रणविजय सिंह, सीओ ब्रजेश कुमार भी पहुंचे। एसपी देहात और एडीएम ने वार्ता की, लेकिन विफल रही। बाद में सभी मांगों को मान लेने के बाद करीब चार घंटे बाद दोपहर लगभग चार बजे जाम खुला।
इस दौरान मौके पर बलराज डूंगर, सुनील भराला, राजकुमार डूंगर, बिशनपाल, अजय कुमार, रोनक अली आदि मौजूद रहे। एसओ सरूरपुर सुरेंद्रनाथ ने बताया कि मृतक के भाई पंकज जैन की तहरीर पर गांव के ही साजिद पुत्र आबिद, शफाक, राशिद, शाहिद और उनके चाचा यामीन उर्फ मोटा पुत्र नूरखां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
ये मिलेगी सहायता
एडीएम ई दिनेश चंद ने बताया कि मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये, कृषक दुर्घटना बीमा के तहत सवा पांच लाख रुपये, मकान, आर्थिक सहायता से तीस हजार रुपये, आरोपियों पर रासुका लगाने और गांव में जमीन होने की स्थित में जमीन का पट्टा दिया जाएगा।