{"_id":"57659a944f1c1b103211bf51","slug":"vidhayak-ke-bhateje","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भतीजे ने बरसाईं गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के भतीजे ने बरसाईं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हंगामे के बाद जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट इलाके में शनिवार को सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के भतीजे गय्यूर ने ऐसा बखेड़ा मचाया कि पुलिस के पसीने छूट गए। गय्यूर अपने 25-30 साथियों के साथ फायरिंग करते हुए एक मकान पर कब्जा लेने दरवाजा तोड़कर जा घुसा। गय्यूर ने प्रॉपर्टी डीलर व उसके परिवार पर हमला कर उन्हें बाहर खींच लिया। मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने पथराव किया तो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। पुलिस बीचबचाव में आई तो उस पर भी हमला हो गया। दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए मौके से छह महिलाओं समेत 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के हुमायूं नगर का है। जहां प्रॉपर्टी डीलर आबिद पत्नी दिलशादी और दो बेटों के साथ रहता है। सुबह करीब 9:15 बजे सपा विधायक गुलाम मोहम्मद का भतीजा गय्यूर पुत्र अल्ताफ निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-13 छह महिलाओं और 25 युवकों के साथ हुमायूं नगर में बोलेरो गाड़ी से पहुंचा।
युवक फायरिंग करते हुए आबिद के मकान में घुस गए। हमलावर आबिद और उसके परिजनों को पीटते हुए घर से बाहर लाए और मकान पर कब्जा कर लिया। आबिद और उसके परिवार के शोर मचाने पर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने मकान को चारों तरफ से घेरकर हमलावरों पर ही हमला बोल दिया। भीड़ ने पथराव किया तो हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस के सामने फायरिंग, पथराव
बवाल की सूचना पर लिसाड़ीगेट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ इतनी थी कि उनसे हमलावरों का बच पाना मुश्किल हो गया। पुलिस के सामने ही हमलावर सीधे गोलियां चला रहे थे और पब्लिक पथराव कर रही थी।
पुलिस को भी घेर लिया
पुलिस ने हमलावरों को बचाने के लिए उन्हें आबिद के घर में बंद कर लिया। जिस पर भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस फोर्स को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया। एक बार तो पुलिस घबरा गई, लेकिन बाद में सीओ कोतवाली तीन इंस्पेक्टरों को लेकर मकान में घुस गए। पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। मौके से छह महिलाओं समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वज्र वाहन भी पथराव
भीड़ इस कदर उत्तेजित थी कि विधायक के भतीजे और उसके साथियों को वहां से जाने देना नहीं चाहती थी। पुलिस अफसरों ने वज्र वाहन बुलाकर उसे आबिद के मकान के मुख्य गेट से लगवा दिया। सभी हमलावरों (25 लोगों) को पुलिस की घेराबंदी कराकर व्रज वाहन में बैठाया। जिस पर भीड़ ने उसके चलते ही पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर पहुंची।
एसपी के सामने तोड़ी बोलेरो तोड़ी
गुस्साई भीड़ ने एसपी सिटी के सामने ही सपा विधायक के भतीजे गय्यूर की बोलेरो गाड़ी तोड़ दी। उसने आग लगाने की कोशिश की। हालात देखते हुए पुलिस अफसरों ने पीएसी बुला ली। किसी तरह भीड़ को हटाया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
बाबर पुत्र इकरामुद्दीन, तालिब पुत्र जमील, जावेद पुत्र आबिद, सद्दाम पुत्र इकराम, मुजमिल पुत्र शकीब, सलाउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, मुुजसीम पुत्र रियाज, दिलशाद पुत्र जुल्फिकार, इत्तेकार, फराकत पुत्र जाहिद, रोशन पुत्र मिदा, जाकिर पुत्र ताज मोहम्मद, शाहनवाज पुत्र ताहिर निवासी सिवालखास जानी, राजू पुत्र लीताराम निवासी समसपुर बहसूमा, राशिद पुत्र इकराम, कमाल पुत्र इकबाल, गय्यूर पुत्र अल्ताफ निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-13 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया।