फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valley Market: Checking hoax, gold worth Rs 20 lakh looted from Saraf

वैली बाजार में दिनदहाड़े लूट, सराफ से लूटा 20 लाख का सोना

Sun, 12 Mar 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Valley Market: Checking hoax, gold worth Rs 20 lakh looted from Saraf
पीड़ित मुकेश रस्तोगी

वैली बाजार में शनिवार दिनदहाड़े दो बदमाश चेकिंग के नाम पर बरेली के सराफ से 20 लाख रुपये का सोना और जेवर झपटकर ले गए। इस वारदात से सराफ इतना घबरा गया कि पुलिस के पास जाने के बजाय बरेली लौट गया। जब स्थानीय सराफा कारोबारियों और बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो इसकी सूचना एसपी सिटी को दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरेली के साहूकारा बाजार निवासी सराफ मुकेश रस्तोगी मेरठ के शहर सराफा से सोना देकर जेवर बनवाते हैं। सराफ मुकेश के अनुसार शनिवार सुबह वह 640 ग्राम सोना (24 कैरेट) लेकर जेवर बनवाने मेरठ आये थे। चार सोने की चेन भी उनके पास थीं, जिन्हें बदलवाना था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे जब वह वैली बाजार पहुंचे तो उन्हें एक युवक ने रोक लिया। पास ही खड़े एक दूसरे युवक की तरफ इशारा कर कहा कि वह आपको बुला रहे हैं। वह उस युवक के पास पहुंचे तो उसने रौब भरे अंदाज में कहा कि मार्केट में कुछ लोग असलहे लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद उस युवक ने तलाशी लेने के नाम पर उनकी जेब से पैकेट निकाल लिया। पैकेट में 640 ग्राम सोना और चार सोने की चेन रखी थीं। तलाशी लेने वाले युवक ने ये पैकेट उनकी जेब से निकालकर उनके ही बैग में रख दिया।
विज्ञापन

 
इसके बाद इधर-उधर के सवाल पूछने शुरू कर दिए। कुछ देर बातों में उलझाने के बाद युवक ने एक दुकान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां हमारे साहब बैठे हैं, जाकर उनसे बात कर लो। सराफ के अनुसार वह उस दुकान की तरफ बढ़े तो दोनों युवक बैग से पैकेट झपटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिले पुलिस कर्मी
सराफ के अनुसार सराफा बाजार के मोड़ पर अक्सर पुलिसकर्मी बैठे मिलते हैं। वे घबराते हुए जब मोड़ पर पहुंचे तो वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में सराफ ने स्थानीय व्यापारियों के अलावा मेरठ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस या क्राइम ब्रांच वाले थे

Valley Market: Checking hoax, gold worth Rs 20 lakh looted from Saraf
यूपी पुलिस

सराफ मुकेश ने बताया कि दोनों युवक काफी लंबे और हट्टे-कट्टे थे। वे जिस रौब भरे अंदाज में बात कर रहे थे उसने समझा कि वह पुलिस या क्राइम ब्रांच के लोग हैं। उन्होंने अपनी बातों में इस तरह उलझाया कि वह उनसे उनका परिचय लेना भी भूल गया। 

पहले भी हुई ऐसी वारदात
4-5 साल पहले भी इसी तरह सराफा बाजार में एक सराफ से लाखों की ठगी हुई थी। इन बदमाशों का भी वही हुलिया था। संभवत: वही गैंग फिर से बाजार में सक्रिय हो गया है।

कार्रवाई कराएंगे
इस संबंध में सराफा व्यापारियों ने जानकारी दी। यदि कोई रिपोर्ट दर्ज करने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी 

आज बुलाएंगे सराफ को
लूट की घटना के बाद सराफ मुकेश इस काफी घबराए हुए हैं। उनसे फोन पर बात कर रविवार को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एसपी सिटी को इसकी जानकारी दे दी है। -विजय आनंद, सचिव मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन 

शिक्षिका से पर्स छीना 
ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित एनएएस कॉलेज के सामने शनिवार शाम एक बदमाश ने शिक्षिका से पर्स छीन लिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश करने की बजाय शिक्षिका को उसके घर भेज दिया। पुलिस का कहना था कि पीड़ित शिक्षिका सुनीता जैन सुभाषनगर की रहने वाली है। वह रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। पर्स में एक हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। शिक्षिका ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed