{"_id":"c73e7e92172c96f417dd3dc0b64250c9","slug":"uproar-in-ssc-exam-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एसएससी परीक्षा में बवाल, जमकर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में एसएससी परीक्षा में बवाल, जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में बवाल हो गया। परीक्षार्थियों ने पर्चा लीक होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कई सेंटरों पर प्रवेश की अनुमति न मिलने से नाराज युवाओं ने जाम लगा दिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। उधर परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े गए। एक छात्र ब्लू टूथ से नकल करते धरा गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रविवार को जिले के 38 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कमरों में प्रवेश दिया गया, लेकिन वे फिर भी चमका दे गए। रोहटा ब्लॉक के गांव पूठ खास गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में तहसीलदार मवाना ने एक मुन्ना भाई को दबोच लिया। मोनू के नाम पर अमित कुमार पुत्र बलवान सिंह, निवासी गांव तखावली, थाना बहसूमा परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ममता ठाकुर और परीक्षा ऑब्जर्वर अशोक कुमार ने आरोपी को रोहटा पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसबी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में केशव पुत्र ओमवीर निवासी जखेता बुलंदशहर को ब्लू टूथ से नकल करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी छात्र और मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके अलावा सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज रुड़की रोड पर एसटीएफ ने सोनू निवासी लखनऊ को पकड़ा। यह भी किसी दूसरे युवक के नाम पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
हस्तलिखित ऑनसर सीट मिलने पर भड़के
कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के बाहर हस्तलिखित ऑनसर सीट मिलने से परीक्षार्थी भड़क गए। उनका आरोप था कि सभी प्रश्नों के सही उत्तर लिखे गए हैं। उन्होंने पेपर आउट होने का शोर मचाते हुए हंगामा कर दिया। परीक्षार्थियों ने थाने में तहरीर भी दी। हंगामा करने वालों में निशांत कुमार, गौरव कुमार, गुल बहार, सौरव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, परमजीत सिंह, अर्जुन सिंह, पवन जीत सिंह, पंकज कुमार, गुड्डू मौजूद रहे। डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्या सुशील कुमार शर्मा का कहना है कि कुछ परीक्षार्थी देर से कालेज पहुंचे थे। उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया, जिस कारण वे पेपर आउट होने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे।
परीक्षा देेने से रोका तो फूट पड़े आंसू
कनोहर लाल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गए छात्र-छात्राएं लेट हो गए, जिस कारण कॉलेज प्रशासन ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने रेलवे रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। युवक वाहनों के आगे लेट गए। बुलंदशहर निवासी छात्र सुमित कुमार और हापुड़ निवासी छात्रा श्वेता का आरोप है कि वह 12.30 बजे से लाइन में खड़े हुए थे। अभ्यर्थियाें की संख्या अधिक थी। छात्रों के प्रवेश पत्र के साथ उनकी आईडी भी चेक की जा रही थी। कई अभ्यर्थियों को आईडी नहीं होने पर उन्हें भेज दिया गया, जबकि वह आखिर तक लाइन में लगे हुए थे। एक बजे कॉलेज में गेट के लिए एंटी खोली गई जो 1.30 बजे बंद कर दी गई। जिसके बाद उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इंस्पेक्टर रेलवे रोड जनक सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर रेलवे रोड का कहना है कि इस बारे में स्कूल प्रशासन से बात की गई थी। जिसमें निर्धारित समय के बाद छात्रों की एंटी नहीं थी। 15 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूटी है। परीक्षा देने से रोकने पर छात्र और छात्राओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।
1401 ने छोड़ दी परीक्षा
जिले के 38 सेंटर पर 30528 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में कुल 29127 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।