एक थप्पड़ का बदला लेने लिए 'कातिल' बना छोटा भाई, गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांट से क्षुब्ध छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। नगर के मोहल्ला मुलतानियान निवासी जाकिर का बेटा आकिल (35) मंगलौर पुलिस चौकी के समीप फल बेचने का काम करता था। उसी के साथ छोटा भाई साकिब भी खड़ा होता था। लेकिन काम में लापरवाही बरतने के चलते आकिल अकसर उसे डांट दिया करता था। चार दिन पूर्व साकिब ने करीब 60 हजार रुपये की हेराफेरी कर ली। इसको लेकर बड़े भाई ने उसको फिर से डांट लगा दी और उसके एक थप्पड़ भी मार दिया। इससे वह भाई से रंजिश रखने लगा और बदला लेने की दिल में ठान बैठा। बुधवार सवेरे करीब चार बजे उसने आकिल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जिन्हें देख साकिब वहां से फरार हो गया।
वहीं चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल उमेश कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने जाकिर के बेटे आशिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव
एक थप्पड़ ने बना दिया भाई का हत्यारा
22 वर्षीय साकिब गलत युवकों की संगत में पड़ कर सिगरेट में नशा करने लगा था। बड़ा भाई सुधारने के लिए अकसर उसे डांट दिया करता था। आकिल चाहता था कि वो उसके साथ काम करें ताकि आगे चलकर वो अपने पैरों पर खड़ा हो जाए। लेकिन उसे क्या पता था कि भाई के भविष्य की चिंता उसकी मौत का कारण बन जाएगी।
गोली लगने के बाद बगल में सो रही बच्चे को बांहों में भर लिया
जिस समय साकिब ने भाई आकिल को गोली मारी वो गहरी नींद में सोया हुआ था। गोली लगने के बाद आकिल ने पास में सो रहे अपने मासूम बच्चे को बांहों में भर लिया। उसे पता ही नहीं था कि उसकी पीठ में गोली लगी है। जब परिजन कमरे में घुसे तो उसे इस बारे में पता चला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/