फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police arrested Meerut gang stealing vanaspati ghee from Rajasthan

राजस्थान से वनस्पति घी चोरी करता था मेरठ का गिरोह, पुलिस ने दबोचा, 98 टीन, एक कैंटर, तीन तमंचे बरामद

Sun, 23 Dec 2018 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Dec 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
UP police arrested Meerut gang stealing vanaspati ghee from Rajasthan
मेरठ न्यूज

यूपी के मेरठ में परीक्षितगढ़ पुलिस ने राजस्थान में वनस्पति घी चोरी करने वाले किठौर के गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोरी में शामिल चार युवक फरार हैं। यह गिरोह मेरठ के अलावा, बुलंदशहर और हापुड़ में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग की कैंटर गाड़ी में बदमाश लूटा हुआ वनस्पति घी ला रहे हैं। कैंटर को किठौर से मुजफ्फरनगर पहुंचाना है।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कैंटर को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के पूछने पर बताया कि वह एक कंपनी के एजेंट हैं और घी सप्लाई करते हैं। जांच पड़ताल की तो पता चला कि घी चोरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तारीफ निवासी बहरोड़ा, थाना किठौर, हसरत निवासी मुरादनगर थाना सिंभावली हापुड़, नौफील निवासी बहरोड़ा हैं। वहीं नदीम व जाकिर निवासी मुरादनगर और दो किठौर के युवक फरार हैं।

पकड़े गए युवकों के पास से वनस्पति घी के 98 टीन, एक कैंटर, तीन तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी तारीफ ने बताया कि दस दिन पहले राजस्थान में हाईवे पर जयपुर - कोट पुतली के बीच एक गाड़ी में वनस्पति घी के टीन भरे थे। आरोपियों ने रात में चालक को शराब पिलाने के बाद त्रिपाल काटकर वनस्पति घी को चोरी किया था। 

एक दर्जन लूट की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
आरोपियों के मुताबिक वनस्पति घी को मुजफ्फरनगर में बेचना था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ, हापुड़ के अलावा अलीगढ़ में पिछले तीन माह में एक दर्जन लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रात में वह गाड़ी लेकर चलते थे, जिससे पुलिस भी शक नहीं कर सके। जिस क्षेत्र में लूटपाट करते थे उसके बाद उस क्षेत्र को छोड़ देते थे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed