फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Tantrikas sexually assaulted a woman in Baghpat

यूपी: तांत्रिकों ने पहले जाल में फंसाया, फिर महिला के साथ किया दुष्कर्म और...

Sun, 29 Nov 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
UP News: Tantrikas sexually assaulted a woman in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

बागपत के बड़ौत में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में खजाना निकालने के बहाने दो तांत्रिकों ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही तांत्रिक क्रियाओं का डर दिखा कर उससे 22 लाख रुपये भी ठग लिए। पीड़िता व उसके परिवार के लोगों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी भाभी शामली जनपद की रहने वाली है, जो अक्सर बीमार रहती है। वह दो साल से मायके के ही एक तांत्रिक से अपना उपचार करा रही है। दो साल पहले उसकी भाभी के घर पर दो तांत्रिक आए। घर में सोना-चांदी व कीमती खजाना बताकर घर में जिन्न होने की बात कहीं। साथ ही जिन्न के कारण परिवार में मौत होना भी बताया। तांत्रिकों ने तंत्र विद्या से उन्हें दो हंडियां और सांप भी बनाकर दिखाए। आरोप लगाया कि तंत्र विद्या करने के नाम पर समय-समय पर दोनों तांत्रिक घर पर आते रहे और धीरे-धीरे जमीन, ट्रैक्टर आदि बिचवा कर 22 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान दोनों तांत्रिकों ने गांव के ही श्मशान में कई बार उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म भी किया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, शिकायत लेकर थाने गई पीड़िता को भगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना था कि तांत्रिक विद्या के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म करने व लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। दो साल पुराना यह मामला है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिहलाल एक आरोपित को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed