फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: girlfriend refuses to marry and young man committed suicide by hanged in In Saharanpur

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 16 Jul 2020 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jul 2020 07:52 PM IST
सार

  • प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने दे दी जान 
  • युवक की जेब से मिला सुसाइड नोट 
  • प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर मौत को गले लगाने की बात लिखी

विज्ञापन
UP News: girlfriend refuses to marry and young man committed suicide by hanged in In Saharanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट में प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव पिठौरी के पास आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त की गई। सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


गांव पिठौरी के पास इसी गांव के इसरार के आम के बाग में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। ग्राम प्रधान शाहजमा खान भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक अर्जुन (24 वर्ष) पुत्र ओमचंद निवासी गांव नाजिरपुरा थाना देहात कोतवाली का रहने वाला था। सूचना दिए जाने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में परिजनों की तरफ से कोई बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन


मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम्हारे बिना जी नहीं सकता
मौके से मिले सुसाइड नोट में एक लड़की का नाम लिखा है। उसमें लिखा है कि वह उससे बहुत प्यार करता है, उसके बिना जी नहीं सकता, वह सुसाइड कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: खुल गया दंपती की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है, कि अर्जुन का पिठौरी गांव की एक युवती के साथ पिछले छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात गांव में लगने वाले मेले में हुई थी। बुधवार को अर्जुन पिठौरी गांव में देखा गया था। अभी तक पुलिस की जांच में पता चला है कि अर्जुन युवती से शादी करने के लिए कह रहा था, जबकि युवती ने इनकार कर दिया था। 

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग का जिक्र है, इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। - अशोक कुमार मीणा, एसपी देहात 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed