फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man shot a ninth class girl in saharanpur while she was going to school

सहारनपुर : कक्षा की 9 की छात्रा को युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Mon, 03 Dec 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
UP: man shot a ninth class girl in saharanpur while she was going to school
मौके पर मौजूद पुलिस

यूपी के सहारनपुर से एक किशोरी को सोमवार सुबह गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव उनाली में एक छात्रा को गांव के ही युवक ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आस पास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं छात्रा को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्रा गांव के ही एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। आरोपी युवक भी छात्रा के ही गांव को रहने वाला है। सोमवार सुबह छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed