फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Two youths have looted a car and other goods of a youth of Delhi in Meerut

वारदात: दिल्ली से बुक करके मेरठ लाए टैक्सी, फिर चालक को नशे का इंजेक्शन लगाकर लूटी कार, बदमाश फरार

Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
सार

दिल्ली के कौशांबी से दो युवकों ने मेरठ के लिए किराए पर टैक्सी की। मेरठ आने के बाद युवकों ने चालक को नशे का इंजेक्शन लगा दिया और कार लूटकर फरार हो गए। इसके अलावा एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी लूट लिया।

विज्ञापन
UP Crime News: Two youths have looted a car and other goods of a youth of Delhi in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार की बुकिंग करने के बाद बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाया और इंजेक्शन से बेहोश कर उसे गंगानगर क्षेत्र के सीएनजी पंप पर फेंककर भाग निकले। बदमाशों ने गुरुवार रात एक चालक से कार लूट ली और चालक को सीएनजी पंप के पास फेंकने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के मयूर नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र सन्नू ने बताया कि बुधवार रात कौशांबी में दो युवकों ने उसकी कार किराए पर की थी। कार 1600 रुपये में मेरठ लेकर आने की बात हुई थी। आरोप है कि मेरठ में हापुड़ अड्डे पर आने के बाद कार में एक अन्य युवक भी बैठ गया। गढ़ रोड पर गेसुपुर गांव के पास तीनों युवकों ने टॉयलेट करने के बहाने कार रुकवा ली। 
विज्ञापन


इसके बाद चालक को गन प्वाइंट पर लेकर उसके हाथ-पैर बांधकर कार की डिग्गी में डाल दिया। बेहोश करने के लिए इंजेक्शन भी लगा दिया। इसके बाद बदमाश उसे गंगानगर के सीएनजपी पंप के पास फेंक गए। रात एक बजे के करीब पुलिस को मामले की जानकारी मिली। उससे कार, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पूरी रात बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कार में जीपीएस लगे होने की वजह से जैदी फार्म हाउस के पास लोकेशन मिली, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। गंगानगर एसएचओ ऋषिपाल मलिक ने बताया कि अनिल की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed