{"_id":"5f71eb6a8ebc3eefb87deb81","slug":"up-crime-news-three-lakh-rupees-robbed-at-a-petrol-pump-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, पूर्व आईजी के भाई के पेट्रोल पंप पर चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, पूर्व आईजी के भाई के पेट्रोल पंप पर चार लाख की लूट
Mon, 28 Sep 2020 07:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप से बदमाशों ने पंप के दोनों प्रबंधकों को तमंचे से आतंकित कर दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश शहर की ओर को ही भाग निकले।
विज्ञापन
शहर की मंडी मार्शगंज निवासी सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग के भाई राजकुमार गर्ग का कैराना रोड पर राज फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पेट्रोल पंप पर दो बदमाश पहुंचे और केबिन के निकट बाइक खड़ी की और केबिन में घुस गए। उन्होंने पंप के प्रबंधक हिमांशु शर्मा और प्रदीप कुमार पर तमंचे तानते हुए बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखी रकम करीब 406670 रुपये लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश आराम से रकम से भरा थैला हाथ में लटकाते हुए बाहर निकले और शामली की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सांसद नुसरत जहां के दुर्गा का रूप धारण करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद प्रबंधकों ने शोर मचाया, जिस पर वहां मौजूद सेल्समैन और तेल लेने आए ग्राहकों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसपी विनीत जायसवाल ने भी पंप पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। शहर कोतवाली में पंप के प्रबंधक हिमांशु शर्मा की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/