फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: The attackers has shot killed a farmer in Mawana of Meerut

सनसनीखेज वारदात: किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ हमलावरों ने ऐसे दिया वारदात अंजाम

Mon, 28 Jun 2021 02:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jun 2021 02:15 PM IST
सार

बाइक सवार हमलावरों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान अपने खेत से घर लौट रहा था इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
UP Crime News: The attackers has shot killed a farmer in Mawana of Meerut
मेरठ; परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि ततीना निवासी सतपाल पुत्र रघुवर सोमवार को अपने खेत से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वहीं घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मवाना थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी सतपाल चौहान (60 वर्ष) सोमवार सुबह अपने खेत से पानी देकर वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए खड़े दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। सतपाल जान बचाने के लिए एक मकान में छिप गए। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात, सीओ उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में मृतक सतपाल के पुत्र दीपक चौहान ने अपाची सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed