फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Mother and daughter dead body have been found in house in Partapur area of Meerut

शमशाद से अमित गुर्जर बनकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर मां-बेटी को मार डाला, खौफनाक है वारदात

Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Mother and daughter dead body have been found in house in Partapur area of Meerut
मां-बेटी के साथ शमशाद और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या कर डाली फिर दोनों की लाशों को अपने मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। बुधवार को इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
परतापुत थाना क्षेत्र के भूडभराल गांव निवासी शमशाद ने नाम बदलकर फेसबुक पर गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जांल में फंसा लिया। वहीं शादी की बात कहकर वह उसे अपने पास गांव में ले आया। वे दोनों साथ रहने लगे तो महिला को उसके राज का पता चल गया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने मां-बेटी की हत्या की प्लानिंग बना ली। हालांकि कुछ दिनों पहले महिला की एक सहेली ने भी परतापुत चौकी इंचार्ज वीर सिंह से इस मामले में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


उधर, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकार्ताओं को इस मामले का पता चला तो उन्होंने तुंरत पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस मंगलवार देर रात को भूडभराल गांव पहुंची और शमशाद के घर से मां-बेटी का शव बरामद किया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में भी दहशत फैल गई। हालांकि कई दिनों से मां-बेटी के न दिखने से लोगों को कुछ अनहोनी का शक हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सचिव विनोद शर्मा का निधन, खिलाड़ियों में शौक की लहर

बताया गया कि मोदीनगर निवासी प्रिया की शादी करीब 12 पहले एक युवक से हुई थी। इसके दो साल बाद ही उसका युवक से तलाक हो गया था। इसके बाद प्रिया अपनी मासूम बेटी कशिश के साथ मोदीनगर में चंचल के मकान में किराए पर रहने लगी। इस दौरान उसने वहीं पर ब्यूटी पार्लर खोल लिया। पुलिस के अनुसार करीब पांच पहले प्रिया की फेसबुक पर अमित गुर्जर नामक युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। वहीं कथित अमित गुर्जर के बुलाने पर वह अपनी मासूम बच्ची के साथ उसके पास आ गई।

वहीं दो साल बाद प्रिया को पता चला कि उसका प्रेमी अमित गुर्जर नहीं बल्कि शमशाद है। इससे दोनों के बीच विवाद रहने लगा। बताया गया कि प्रिया विरोध करती थी तो शमशाद उसके साथ मारपीट करता था। यह भी बताया गया कि शादीशुदा शमशाद प्रिया से भी शादी करने का झांसा दे रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च 2020 को प्रिया और उसकी बेटी कशिश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 14 जुलाई को चंचल ने दोनों के अपहरण का मुकदमा शमशाद के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार में लिया तो उसने हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने शमशाद के घर के आंगन में दबी दोनों लाश बरामद कर ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed