फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: accused arrested and injured in encounter at Meerut

मेरठ: मुठभेड़ में दबोचा गया गोकश, पुलिस की गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Nov 2020 02:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: accused arrested and injured in encounter at Meerut
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। घायल गोकश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शातिर गोकश कमालपुर से जागृति विहार जाने वाले कच्चे रास्ते पर गोवंश को कटान के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को घेरने का प्रयास किया तो गौकशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में कांबिग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो का साथी 'गैंगस्टर' केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पहुंचा, फोटो हुए वायरल

पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर मेरठ बताया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का गौकश है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों पर गौकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। 

पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस आदि सामान बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed