फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A youth have shot died in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Aug 2020 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 30 Aug 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A youth have shot died in Meerut of Uttar Pradesh
मामले की जानकारी लेती पुलिस और साइड में मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र में मंदारीपुर गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कपसाड गांव निवासी कुलदीप रविवार को बाइक पर अपने दोस्त के साथ पैसे लेने गया था। इसी दौरान हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


मृतक के साथी सुधांशु उर्फ प्रिंस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पैसे लेने के लिए बुलाया था। वहां एक युवक से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दो हमलावर खेत से निकलकर आए और गोली बरसानी शुरू कर दी। इस बीच कुलदीप को गोली लग गई, जबकि मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रिंस ने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पल्लवपुरम और दौराला पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे


बताया गया कि मृतक कुलदीप बीटेक करने के बाद दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी दोस्त प्रिंस बीसीए कर रहा है। पुलिस ने दोनों के फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजीत व उसके साथी बताए गए हैं।

सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन का सामने आ रहा है। जिस युवक का नाम हत्या में आया है उसकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed