{"_id":"612723278ebc3eb34c7e40a1","slug":"up-crime-news-a-youth-had-murdered-in-sardhana-area-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर से सनसनी: सड़क किनारे पड़ी मिली लाश, बंधे थे दोनों हाथ, वारदात से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मर्डर से सनसनी: सड़क किनारे पड़ी मिली लाश, बंधे थे दोनों हाथ, वारदात से ग्रामीणों में दहशत
Thu, 26 Aug 2021 10:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:44 AM IST
सार
मेरठ के सरधना में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। युवक के हाथ भी बंधे हुए मिले। मृतक युवक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र में नगला आर्डर रोड पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी खैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त नगर निवासी साकिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नंगला आर्डर रोड निवासी साकिब पुत्र शाहिद बुधवार को देर शाम घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। वहीं गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने राजवाहा के निकट सड़क किनारे बाइक पड़ी देखी। उन्होंने जाकर देखा तो बाइक के पास में ही साकिब का शव पड़ा था। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि गला रेतकर युवक की हत्या की गई है। युवक के हाथ बंधे हुए थे। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतक युवक के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन