{"_id":"60dbf17450b9fa10404d443c","slug":"up-crime-news-a-hospital-owner-haa-shot-dead-in-partapur-area-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या, लाश देख उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या, लाश देख उड़े परिजनों के होश
Wed, 30 Jun 2021 09:52 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:52 AM IST
सार
अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं लाश देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेरठ में बुजुर्ग की हत्या और जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां परतापुर के टीपी नगर क्षेत्र में महावीरा अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह देर रात अपने अस्पताल से कुछ दूरी पर धर्म कांटे पर सोए हुए थे। वहीं बुधवार सुबह हत्या का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
टीपी नगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी यशपाल सिंह (82 वर्ष) पुत्र करन सिंह का मुल्ताननगर के पास ही महावीरा नाम से अस्पताल है। अस्पताल से कुछ दूरी पर ही जय शिव के नाम से धर्म कांटा भी है। मंगलवार रात यशपाल सिंह अपने धर्म कांटे पर सोए हुए थे। वहीं मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, बुधवार यानी आज सुबह जब परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। यशपाल का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार का कहना है कि कुछ मुख्य बिंदु मिले हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। यशपाल सिंह के चार बेटे हैं, जिनमें तीन एक साथ व एक बेटा अलग रहता है।