फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A girl student was sexually assaulted in Meerut and attacked with a sharp weapon

शर्मनाक! छात्रा से पहले दुष्कर्म, फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पीड़िता को दिखाई देना बंद

Fri, 08 Oct 2021 11:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Oct 2021 11:26 AM IST
सार

मेरठ जिले में एक शर्मनाक वारदात हो गई है। यहां एक छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे दिखाई देना बंद हो गया है।

विज्ञापन
UP Crime News: A girl student was sexually assaulted in Meerut and attacked with a sharp weapon
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा से दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। देर रात छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
बुधवार को शहर के एक नामचीन इंटर कॉलेज की छात्रा एक दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा चार बजे खत्म हुई, लेकिन छात्रा रात 8:30 बजे बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से घर पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस के मुताबिक, पिता ने आरोप लगाया है कि एक ई-रिक्शा चालक उनकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर कहीं ले गया और दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला किया। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे महिला जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां से परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया है। उसकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। पहले जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी बाद में पिता ने बेटी से दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
छात्रा के साथ दुष्कर्म और जानलेवा हमले के प्रयास के आरोपी की तलाश में पुलिस बेगमपुल से गढ़ रोड तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी सिटी दफ्तर में बनाए गए निगरानी केंद्र और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। 

एक कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा बेगमपुल से हापुड़ अड्डे के बीच से ही ई-रिक्शा में बैठी थी। परिजनों का आरोप है कि ई-रिक्शा वाले ने ही उसे नशीला पदार्थ दिया और कहीं ले जाकर दुष्कर्म एवं जानलेवा हमला किया। करीब चार घंटे तक छात्रा का कहीं पता नहीं चला। रात 8:30 बजे छात्रा को बेहोशी की हालत में एक ई-रिक्शा चालक उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परीक्षा छूटने के बाद छात्रा को आधे घंटे में ही घर पहुंच जाना था पर वह साढ़े चार घंटे बाद पहुंची। सवाल है कि आखिर चार घंटे छात्रा को कहां पर रखा गया। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पीड़ित परिवार ने छात्रा पर हमला होना बताया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुरुवार को छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

एसपी सिटी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने 24 घंटे बाद छात्रा से साथ दुष्कर्म होने की बात कहीं है। हालांकि, पुलिस इसकी जांच गंभीरता से पहले से ही कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि थाना पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी हैं। छात्रा बेगमब्रिज रोड स्थित एक स्कूल से परीक्षा देकर निकली थी और फिर उसको कहां ले जाए गया है। इसकी बारीकी से छानबीन करने का प्रयास चल रहा है। छात्रा से भी पुलिस ने कई बार पूछा, लेकिन उसने अभी कुछ नहीं बताया। 
 
कहां गायब हो गया ई-रिक्शा चालक 
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने बताया है कि छात्रा को परीक्षा के बाद ऑटो वाला लेकर घर के लिये चला था। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ दे दिया गया, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। ई-रिक्शा चालक उसे रास्ते में मिला था, जिनसे उसको घर तक छोड़ा है। ई-रिक्शा चालक के फोन से छात्रा ने परिजनों को कॉल की थी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के मोबाइल पर कॉल की, जो कि स्विच ऑफ मिला। उसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

दिनदहाड़े कैसे हुई छात्रा के साथ वारदात 
यह घटना बुधवार शाम की है। दिनदहाड़े छात्रा के साथ वारदात कैसे हो गई, इसको लेकर पुलिस में अलग-अलग चर्चाएं है। पुलिस दावा कर रही कि बुधवार देर रात छात्रा के बयान कुछ ओर थे और गुरुवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस को दूसरी बात कहीं। परीक्षा सेंटर से लेकर शास्त्रीनगर छात्रा के घर तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed