फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two crooks arrested and one constable injured in police encounter at Saharanpur

सहारनपुर में मुठभेड़, 15 हजार का इनामी सहित दो बदमाश दबोचे, एक सिपाही भी घायल

Wed, 27 Nov 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested and one constable injured in police encounter at Saharanpur
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में फतेहपुर थाना पुलिस की बुधवार शाम के समय खुजनावर के पास बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल होने के बाद साथी सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान एक सिपाही भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भर्ती किया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि पकड़े गए 15 हजार के इनामी बदमाश पर हत्या, लूट, गोवध सहित दो दर्जन मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। जबकि उसके साथी पर भी गागलहेडी और देहरादून में मुकदमे दर्ज हैं। देर शाम दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


एसओ फतेहपुर अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह छुटमलपुर- कलसिया मार्ग पर खुजनावर के पास पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फराबाद की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर जीवाला मार्ग की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों की तरफ से फायरिंग होने से सिपाही देवेंद्र के कंधे में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़: आखिर दबोचे गए बदमाश, पुलिस पूछताछ में बताया- कैसे दिया था वारदात को अंजाम

इसके बाद पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश शहजाद पुत्र सईद निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर को गोली लग गई जो बाइक सहित नीचे जा गिरा। उसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी मन्नान उर्फ रहमान पुत्र सुल्तान निवासी गंदेवडा पैदल ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे भी दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और बाइक बरामद की है। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भेजा। दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि शहजाद पर 15 हजार का इनाम है। उस पर फतेहपुर सहित विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गोवध आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसके साथी मन्नान पर भी गागलहेड़ी और देहरादून में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मुठभेड़ करने वाली टीम में एसओ अमित शर्मा सहित एसएसआई अजय गौड़, रघुनाथ सिंह, दीपक कसाना, सिपाही देवेंद्र, सचिन, संजय आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed