फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals killed in police encounter at Meerut district of Uttar Pradesh

मुठभेड़ में दो लाख का इनामी बदमाश ढेर, कुख्यात ने रची थी दिल्ली के एसीपी की हत्या की साजिश

Tue, 18 Feb 2020 07:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 07:06 PM IST
सार

दिल्ली के एसीपी की हत्या की साजिश रचने वाले सरगना शक्ति नायडू और उसके साथी को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

विज्ञापन
Two criminals killed in police encounter at Meerut district of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एसीपी की हत्या की साजिश रचने वाले सरगना शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने शक्ति पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कंकर खेड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। बताया गया कि कुख्यात नायडू ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंदरा से फिरौती भी वसूली थी।
विज्ञापन


ये था मामला
मेरठ पुलिस ने दिल्ली के एसीपी और मेरठ के इंस्पेक्टर की हत्या की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा किया था। दिल्ली निवासी सरगना शक्ति नायडू दोनों की हत्या कराकर पश्चिमी यूपी में अपना नेटवर्क जमाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने साथियों के संग मिलकर खौफनाक साजिश रची थी। इंस्पेक्टर और एसीपी की हत्या का दिन मुकर्रर किया लेकिन एन वक्त पर पूरी वारदात पलट गई और बदमाशों में आपस में ही गोलीबारी हो गई। इसमें कुख्यात नायडू के साथी बदमाश चाचा और भतीजे को गोली लगी जिसमें भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी चकमा देकर फरार

दिल्ली स्पेशल सेल के एसीपी (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस) ललित मोहन नेगी ने दिल्ली निवासी सरगना शक्ति नायडू पर मकोका की कार्रवाई की थी। जिसके बाद नायडू ने एसीपी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी। 

एसीपी का देहरादून आना जाना था, ऐसे में कुख्यात नायडू ने मेरठ में अपना नेटवर्क मजबूत करना शुरू किया ताकि वह एसीपी को आसानी से निशाना बना सके। लेकिन उसकी इस प्लानिंग में मेरठ का एक इंस्पेक्टर राह का रोड़ा बन रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed