फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two badmash arrested in police encounter, who took two lakh rupees from doctor at Deoband

मुठभेड़: चिकित्सक से रंगदारी वसूलने वाले बदमाश दबोचे, पूछताछ में उगले ये राज, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 07 Sep 2019 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two badmash arrested in police encounter, who took two lakh rupees from doctor at Deoband
दोनों बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाशों ने सीएचसी में तैनात (संविदाकर्मी) सर्जन से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसमें वह चिकित्सक से 2 लाख रुपये वसूल भी कर चुके थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


गुरुवार की देर रात्रि इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने पुलिस टीम के साथ देवबंद-मंगलौर मार्ग पर स्थित मिरगपुर गांव के गेट के समीप मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पूर्व डॉ. राजेश से दोनों बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। जिसमें उन्हें 2 लाख रुपये दिए जा चुके थे। जिसके बाद चिकित्सक ने पुलिस को इसकी बाबत जानकारी दी। पुलिस ने डॉ. राजेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी, साथ ही मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को पता चला कि रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश देवबंद मंगलौर रोड से गुजर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए तुरंत घेराबंदी कर दी, जब वह समीप आए तो पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उन्हें दबोच लिया। आनंद देव मिश्र ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों में एक दुगचाड़ा गांव निवासी कुलवीर पुत्र अनवर सिंह और दूसरा उपेंद्र पुत्र कंवरपाल शिवपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से रंगदारी में ली गई दो लाख रुपये की नगदी के अलावा एक तमंचा 315 बोर, एक लाइसेंसी पिस्टल मय लाइसेंस, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया कि दोनों को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

अधिवक्ता और एक चिकित्सक है मास्टरमाइंड 
डॉक्टर राजेश शर्मा से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह केवल मोहरा है वारदात के मास्टरमाइंड एक अधिवक्ता और एक चिकित्सक हैं। जिनके कहने पर ही उन्होंने राजेश शर्मा से रंगदारी मांगी थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 

रंगदारी मांगने वाले दिन से ही सहमा हुआ था परिवार 
रंगदारी मांगने वाले दिन से ही चिकित्सक राजेश शर्मा का परिवार बुरी तरह डरा व सहमा हुआ था। उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा था। राजेश शर्मा सीएचसी में सर्जन होने के साथ साथ मकबरा मार्ग पर अपना नर्सिंग होम भी चलाते हैं और उसी के ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बदमाशों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, बागपत में मुठभेड़ में मारा गया सवा लाख का इनामी

इससे पूर्व भी कई चिकित्सकों से मांगी गई रंगदारी 
किसी चिकित्सक से रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी नगर के दो प्रमुख चिकित्सकों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। 4 अप्रैल 2017 को बदमाशों ने प्रमुख चिकित्सक अनुज गोयल से रंगदारी मांगी थी, न देने पर बदमाशों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के सामने उनके नर्सिंग होम में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे, जबकि एक वर्ष पूर्व ही रेलवे रोड निवासी चिकित्सक पीयूष सनावर से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed