{"_id":"5c7d8a6dbdec2213e648dcd6","slug":"three-crooks-injured-one-absconding-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक फरार
Tue, 05 Mar 2019 02:19 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:19 AM IST
सार
बजोट मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे
लूटपाट के अलावा चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था गिरोह
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बजोट मार्ग पर सोमवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। वहीं पुलिस की ओर से हुई फायरिंग से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। एक बदमाश फरार हो गया।
सोमवार सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिजली बंबा बाईपास स्थित बजोट मार्ग पर कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख चारों बदमाश पैदल ही पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान एक गोली इंस्पेक्टर रघुराज सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अलग-अलग थानों में 19 मामले
सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी इकराम उर्फ काला निवासी लक्खीपुरा मूल निवास मडियाई थाना सरधना, इस्लाम उर्फ हकला निवासी सुलेखनगर थाना कोतवाली, शामली और सलीम निवासी जाकिर कालोनी लिसाड़ीगेट हैं। वहीं लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा निवासी अहसान फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों घायलों के पैर में गोली लगी है। तीनों पर लिसाड़ीगेट, इंचौली, खरखौदा, सदर बाजार और परतापुर थाने में लूट, चोरी और पुलिस पर हमले के 19 मामले दर्ज हैं। उनके पास से तीन तमंचे, नौ कारतूस, एक भैंसा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पशुओं की लूटपाट और चोरी
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि गिरोह का सरगना इकराम है। जो पहले भी पशु चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुका है। यह गिरोह पशुओं की चोरी, लूटपाट के अलावा बंद घरों में चोरी करता था। पशुओं को बागपत और बुलंदशहर के गुलावठी की पशु पैठ में बेच देते थे।
ये वारदात कबूल कीं
तीन मार्च 2019 को लिसाड़ीगेट से एक भैंसा चोरी किया, परतापुर क्षेत्र से भैंस चोरी की।
27 फरवरी 2018 को जानी में बाइक सवार युवक से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटा।
21 फरवरी 2018 को खरखौदा में किसान के दो पशु चोरी किए।
19 नवंबर 2018 को मोहिउद्दीनपुर में किसान से भैंसा बुग्गी लूटी।
मार्च 2018 में लिसाड़ीगेट में बंद घर में लाखों की चोरी की।