फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused have been arrested with five quintals of cannabis in Meerut

यूपी: पांच क्विंटल गांजे के साथ तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा समेत कई राज्यों में करते थे सप्लाई

Sun, 06 Dec 2020 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused have been arrested with five quintals of cannabis in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एसटीएफ ने पांच क्विंटल गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओडिसा से नारियल लेकर आ रहे ट्रक में इसे छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, इसकी हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी अंकुर मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव निवासी संजयनगर बारादरी बरेली और सूरज निवासी बांसमंडी बरेली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर बरेली में पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में आरोपी अंकुर ने बताया कि रुद्रपुर उत्तराखंड से पावर प्लांट का सामान लेकर एक ट्रक रायपुर छत्तीसगढ़ गया था। सामान उतारने के बाद ट्रक ओडिसा गया। वहां से नारियलों के बीच में रखकर गांजा लाया जा रहा था। गांजे की पश्चिमी यूपी, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों में सप्लाई होना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP MLC चुनाव: मेरठ में स्नातक सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त, देर शाम तक जारी होंगे

मेरठ एसटीएफ ने बरेली के जहादपुर में ट्रक पकड़ लिया। आरोपी मयंक व सूरज ने पुलिस को बताया कि समन नाम के व्यक्ति के यहां वह दोनों नौकरी करते हैं। वह उझानी बदायूं का निवासी है। ट्रक के एक चक्कर पर समन उनको 20-20 हजार रुपये देता है। गांजा अंकुर मिश्रा को बरेली में दिया जाना था। अंकुर ने बताया कि समन ओडिसा से गांजा लाता था। एसटीएफ ने समन की तलाश में दबिश दे रही है। 

नेताओं का मिला है संरक्षण
बताया गया कि नशीला पदार्थ सप्लाई करने में आरोपियों को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। नशीला पदार्थ मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सप्लाई किया जाता है। तस्करों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। पुलिस कई बार नशीला पदार्थ को पकड़ चुकी, लेकिन नेटवर्क का पता नहीं लगा पाती।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed