{"_id":"5fa65700d83a3a6fc0784b1d","slug":"there-has-shot-a-lover-couple-in-a-village-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी युगल को मारी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार, गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: प्रेमी युगल को मारी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार, गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात
Sat, 07 Nov 2020 01:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में शनिवार सुबह खेत में गए प्रेमी युगल को गोली मार दी गई। दोनों परिजनों को लहूलुहान हालत में मिले। इनका मेरठ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गोली मारने के शक में युवती के चचेरे भाई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव पीपलहेड़ा निवासी अंजलि (18) प्रजापति के प्रेम संबंध करीब डेढ़ साल से गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक संगम (19) के साथ चल रहे थे। शनिवार सुबह युवक-युवती खेत पर गए थे। करीब 8.30 बजे गांव के जंगल में स्थित नित्यानंद की ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में लहूलुहान हालत में दोनों पड़े मिले।
विज्ञापन
दोनों को पेट से सटाकर गोली मारी गई थी। परिजन इन्हें सीएचसी खतौली ले गए। यहां से मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से कुछ खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। देर शाम तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि युवती के चचेरे भाई पर गोली मारने का शक जताया जा रहा है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : कुर्क हुई आलीशान कोठी, कुख्यात बद्दो के घर का नजारा देख अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/