फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stepmother took a six-year-old girl atteck, painful death

इस सौतेली मां ने छह साल की मासूम को दी ऐसी दर्दनाक मौत...रूह कांप गई

Tue, 18 Jul 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
The stepmother took a six-year-old girl atteck, painful death
सौतेली मां ने मासूम को मार डाला

सौतेली मां ने छह साल की मासूम को जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने आधी रात को मासूम को गांव से दूर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला बढ़ापुर (बिजनौर) का है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव मुजफ्फरनगर निवासी आबिद की पहली पत्नी की चार साल पहले जलकर मौत हो गई थी। आबिद के पहली पत्नी से दो बच्चे छह साल की खुशी व सात साल का बेटा शहरयाज हैं। आबिद ने कुछ समय पहले शबीना उर्फ भूरी से दूसरी शादी कर ली थी। शबीना की छह महीने की एक बेटी है। आबिद बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता है। बाकी परिजन घर पर ही रहते हैं। आबिद की बेटी खुशी रविवार रात बाकी परिजनों के साथ घर के आंगन में सोई थी।

विज्ञापन

The stepmother took a six-year-old girl atteck, painful death
मासूम की हत्या

सुबह खुशी घर में नहीं मिली तो परिजनों ने शक होने पर शबीना से सख्ती से पूछताछ की। शबीना की सास नूरजहां ने परिजनों को बताया कि उसने शबीना को रात करीब तीन बजे खुशी को जंगल की ओर ले जाते देखा था। परिजन खुशी को तलाशने जंगल पहुंचे तो मुईद के चरी के खेत में वह खून से लथपथ हालत में मिली। खुशी के सिर पर पीछे की ओर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
 
परिजन उसे नगीना के जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही खुशी ने दम तोड़ दिया। सास नूरजहां का कहना है कि कि शबीना ने खुशी के सिर पर कुल्हाड़ी के धार वाले हिस्से के दूसरी ओर से वार करने की बात कबूल की है। उधर, मासूम की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इस वारदात को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed