फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The soldier is accused and now INSAS rifle is recovered from PAC command house

पीएसी से चोरी हुई थी इंसास, अब सामने आया असली सच, सिपाही ने रची थी खतरनाक साजिश

Mon, 01 Jul 2019 03:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
The soldier is accused and now INSAS rifle is recovered from PAC command house
दीपक कुमार, डीआईजी पीएसी - फोटो : social media

मेरठ में हापुड़ रोड स्थित 44 वीं वाहिनी पीएसी कमांड हाउस से चोरी हुई इंसास रविवार को नाटकीय ढंग से वाहिनी परिसर से ही बरामद हो गई। सिपाही को कॉल कर इंसास देने के बदले 3.50 लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीएसी के सिपाही ने ही अन्य साथियों को फंसाने के लिए यह साजिश रची। इस मामले में 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


रविवार को यह भी सामने आया कि इंसास राइफल 28 जून को नहीं बल्कि 22 जून को ही चोरी हो गई थी। मामले को दबाते हुए पीएसी के अधिकारी अपने विभाग में ही पूछताछ करते रहे। लेकिन मामला लखनऊ तक पहुंचने और चोरी के छह दिनों बाद भी इंसास नहीं मिलने पर शनिवार 29 जून को थाना खरखौदा पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस के अलावा एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन


तीनों कॉल अलग-अलग दिन 
इंसास के बदले में 3.50 लाख रुपये मांगने की पहली कॉल पीएसी गारद में तैनात सिपाही के फोन पर आई थी। पहली कॉल गंगा नगर से, दूसरी लोनी गाजियाबाद से तथा तीसरी गांव सैनी से आई थी। तीनों कॉल अलग-अलग दिन आई थीं। कॉल करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया था। एक्सपर्ट से तीनों युवकों का स्केच भी तैयार कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में ही है इंसास
जांच अधिकारियों ने चोरी बताई गई इंसास को पीएसी परिसर में ही होने का दावा किया था। शनिवार तक यही माना जा रहा था कि यह किसी विभागीय कर्मचारी की दूसरों को फंसाने की साजिश भी बरामद हो सकती है। रविवार तड़के इंसास हॉस्टल के छज्जे से बरामद करना बताई गई। हालांकि इस मामले में पुलिस और पीएसी के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

पीएसी से ही जुड़ा मामला
पीएसी वाहिनी में हास्टल के छज्जे से इंसास बरामद की गई है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इंसास चोरी नहीं कर सकता। 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला पीएसी के किसी पुलिसकर्मी से ही जुड़ा हुआ लग रहा है। - दीपक कुमार, डीआईजी पीएसी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed