फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The same time SSP Nitin Tiwari was inaugurating the police post and looted by crooks in Meerut

एसएसपी कर रहे थे पुलिस चौकी का उद्घाटन, बदमाशों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
The same time SSP Nitin Tiwari was inaugurating the police post and looted by crooks in Meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेखौफ बदमाश शहर में कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। गुरुवार को जिस समय एसएसपी नितिन तिवारी शोभापुर चौकी का उद्घाटन कर रहे थे, उसी समय बदमाशों ने कंडक्टर के घर में घुसकर लूट को अंजाम दिया। उन्होंने घर का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। इस दौरान कंडक्टर के बच्चे घर पहुंचे तो बदमाशों ने उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

 
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के नटेशपुरम निवासी अनिल कुमार पुत्र हरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह उप्र परिवहन निगम में कंडक्टर हैं। गुरुवार को पत्नी अनीता के साथ पल्हैड़ा गांव एक तेरहवीं में गए थे। घर पर बेटा कनिक और बेटी दीपिका थी। वह मकान का ताला बंद कर पड़ोस में गए थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश घर का ताला काटकर अंदर घुस गए। इसी बीच कनिक और दीपिका घर पहुंचे तो मकान का ताला कटा देखा। वह अंदर घुसे ही थे कि बदमाशों को देखकर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाश घर में रखे 50 हजार रुपये व करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
मूकदर्शक बने रहे लोग
कंडक्टर के अनुसार, बच्चों ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। जब बदमाश भागे तो गली में भीड़ लगी थी, लेकिन लोग मूकदर्शक बने रहे। इस दौरान बच्चे सहमे रहे। बदमाशों की संख्या तीन-चार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल की हिंसा में जली थी चौकी
पिछले साल दो अप्रैल को हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने शोभापुर पुलिस चौकी को जला दिया था। उसके बाद चौकी प्रभारी सरजेश कुमार ने चौकी का सौंदर्यीकरण कराया। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए। उद्घाटन से पूर्व एसएसपी ने चौकी के बराबर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र के कुछ लोगों की समस्याएं भी सुनीं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को हाईवे पर विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण, एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक, एसपी देहात, सीओ दौराला जितेंद्र कुमार, सीओ सरधना पंकज सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। अन्य लोगों में दुष्यंत रोहटा, विवेक आत्रेय, संदीप पारासर, डा. विजय कुमार कश्यप, दिलबर शर्मा, प्रमोद खड़ौली, मनोज सैनी, अमित राव, बबलू गुर्जर, नजाकत अली, गोटी, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।

घटना- 2
उज्जीवन कंपनी के एजेंट से लूट

कंकरखेड़ा के बटजेवरा गांव में उज्जीवन कंपनी के एजेंट राहुल व सचिन से गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर 22 सौ रुपये की नकद भी लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि घटना संदिग्ध हैं। 

घटना-3
बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा

ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा निवासी अमित शाम को अपने घर से शॉप्रिक्स मॉल जा रहा था। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र में युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed