{"_id":"611d38be8ebc3e79ae06d82c","slug":"the-miscreant-has-been-arrested-after-robbed-a-businessman-of-15-lakhs-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 लाख की लूट करने वाला बदमाश, रजिस्ट्रार के घर डाली थी डकैती, पूछताछ में खोले बड़े राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 लाख की लूट करने वाला बदमाश, रजिस्ट्रार के घर डाली थी डकैती, पूछताछ में खोले बड़े राज
Wed, 18 Aug 2021 10:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:13 PM IST
सार
मेरठ में व्यापारी से 15 लाख की लूट करने वाला शातिर बदमाश दबोचा गया है। इसी गिरोह ने मुरादाबाद में रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह के घर में डकैती की वारदात की थी।
विज्ञापन
तमंचा और कैश बरामद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से हुई लूट में शामिल एक और बदमाश बुधवार को एसओजी व भावनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था, जिसने कई घटनाएं कुबूली हैं। फिलहाल इस वारदात से जुड़े तीन बदमाश फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को भावनपुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तेल व्यापारी महावीर नगर निवासी अमित अग्रवाल के साथ उस वक्त 14.90 लाख रुपये की लूट की वारदात की थी, जब वह अपने मुनीम जितेंद्र के साथ कलेक्शन के लिए निकले थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया, जिसमें तेल व्यापारी के नौकर सरताज उर्फ पहाड़ी की भूमिका सामने आई। सरताज व उसके सहयोगी शाह फैसल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। उनके चार फरार साथियों की तलाश में पुलिस तभी से जुटी थी, जिन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इनाम की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र यूसुफ खान निवासी कस्बा व थाना बाबरी जनपद शामली हाल निवासी थाना कोतवाली सहारनपुर अब्दुल्लापुर हुसैनी चौकी के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे धर दबोचा। उसके पास से लूटी गई धनराशि में से 1.5 लाख रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
पूछताछ में कई घटनाएं कुबूली
एसपी क्राइम की माने तो शाहिद उर्फ छाती फटा बेहद शातिर अपराधी है। उसने ही व्यापारी के नौकर सरताज के साथ रूट रिहर्सल की थी। इससे पूर्व 27 अप्रैल को मोहल्ला उदयनगर थाना बिलारी मुरादाबाद में उसने रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह के घर में डकैती की वारदात की। मीटर चेकिंग के बहाने वह घर में घुस गए थे। इसके बाद 24 जून को उसने हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत आयशर ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक से लूट की योजना बनाई, लेकिन उसके साथियों ने रास्ते में ही महिला से कुंडल लूट की वारदात कर दी। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए वह फरार हो गए। शहजाद निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर, परवेज सैफी निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व शोएब उर्फ बुलट निवासी लिसाड़ीगेट अभी फरार हैं।