फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The husband have attacked on wife in a village of Meerut city

मेरठ: कत्ल के इरादे से पत्नी पर हमला, पहले ईंट-पत्थर से कुचला, फिर पेट्रोल से जलाया, हालत गंभीर

Wed, 04 Mar 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Mar 2020 06:23 PM IST
सार

यूपी के मेरठ जनपद में एक व्यक्ति ने कत्ल के इरादे से अपनी पत्नी पर ईंट-पत्थर से वार किए और फिर पेट्रोल से जलाया।

विज्ञापन
The husband have attacked on wife in a village of Meerut city
पत्नी पर हमला किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने पत्नी को पहले ईंट से कुचला और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। जलती हालत में दौड़ती महिला की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन

 
भावनपुर क्षेत्र के बक्सर निवासी पूर्व प्रधान पतराम के कोल्हू पर तीन माह से मुस्तकीम पुत्र कासिम निवासी पसौली बुढ़ाना शामली पत्नी मसरूफा व बच्चों मुस्तफा (12), मुर्तजा (8) व आयशा (5) के साथ मजदूरी करता था। गृह क्लेश के चलते दंपती में विवाद था। एक सप्ताह पहले मुस्तकीम ने परिवार को गांव पसौली छोड़ा था। बुधवार शाम वह पत्नी मसरूफा को बाइक से बक्सर जई संपर्क मार्ग स्थित ईख के खेत पर ले गया। जहां उसने पहले पत्नी पर ईंट, पत्थरों से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लोगों ने महिला को आग में जलते दौड़ते देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद राहगीरों ने महिला को बचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत... मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला, ये रही वारदात की बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि महिला ने पति पर मारपीट और जलाने का आरोप लगाया है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed