फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl escaped with her lover before marriage in Meerut

सगाई करने गए थे परिजन, युवती अपने प्रेमी संग हो गई फरार, पढ़िए- क्या है माजरा

Thu, 27 Feb 2020 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Feb 2020 12:07 AM IST
सार

सगाई वाले दिन युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पढ़िए- क्या है माजरा...

विज्ञापन
The girl escaped with her lover before marriage in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

युवती का रिश्ता तय हो चुका था। परिवार के लोग बुधवार को रोका (लग्न) लेकर युवती की ससुराल गए थे। युवती ने प्रेमी को कॉल कर कॉलेज के पास बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन सगाई का सामान लेकर लौट आए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मामला मेरठ जनपद के परतापुर थानाक्षेत्र का है। युवती बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। युवती का एक छात्र से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बाबत जानकारी मिलने पर परिजनों ने छात्रा का कॉलेज जाना बंद करा दिया और उसकी शादी तय कर दी। दो दिन बाद बरात आनी थी। बुधवार को परिवार के लोग सगाई लेकर उसकी होने वाली ससुराल गए थे। तभी युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर इसके बारे में बताया। जिसके बाद दोनों कॉलेज के बाहर पहुंचे और वहां से कार में फरार हो गए। युवती को घर से गायब देख परिजनों ने उसके मोबाइल पर बात की। जिस पर युवती ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन बिना रोका किए लौट आए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती गांव मोहकमपुर निवासी आकाश के साथ फरार हुई है। आकाश बीआईटी का छात्र है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि युवती की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। पुलिस ने युवती और आरोपी युवक के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed