फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of the priest is found in Meerut and police officers are investigating

मेरठ में पुजारी की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 22 Mar 2019 12:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the priest is found in Meerut and police officers are investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में मंदिर के पुजारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुजारी की हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बता दें कि पल्लवपुरम अप्पू ग्रीन पार्क में स्थित मंदिर के पुजारी का शव शुक्रवार सुबह मिलांज मॉल के पीछे पड़ा मिला। बताया गया कि गुरुवार को पूजा करने के बाद पुजारी अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की। वहीं परिजनों को रात में तलाशी के दौरान उनकी साइकिल और बैग पड़ा मिला। लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार सुबह परिजनों ने फिर से तलाश करना शुरू किया तो मोदीपुरम में मिलांज मॉल के पीछे पुजारी का शव पड़ा मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुजारी अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम फेस-2 में रहता था। हालांकि मूलरूप से वह बागपत जिले के खेकड़ा का रहना वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed