फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple shot dead a factory owner in Baghpat at Uttar Pradesh

बागपत में फैक्टरी मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर दंपती फरार

Thu, 27 Jun 2019 01:55 AM IST
कपिल kapil बागपत में फैक्ट्री मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर दंपती फरार
बागपत में फैक्ट्री मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर दंपती फरार Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
The couple shot dead a factory owner in Baghpat at Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के बिनौली रोड पर स्थित केमिकल फैक्ट्री मालिक की फैक्ट्री परिसर में ही यहां काम करने वाले दंपती ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों और आसपास के लोगों को कई घंटे बाद वारदात की जानकारी मिली। आरोपी दंपती वारदात के बाद फरार हो गया। 

विज्ञापन


सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा का कहना है कि फैक्ट्री में काम करने वाले दंपती की तलाश की जा रही है। फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले दंपती ने ही किसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बड़ौत के आदर्शनगर निवासी अक्षय सोलंकी (45) की बिनौली रोड पर वॉशरूम क्लीनर बनाने की फैक्ट्री है। अक्षय सोलंकी बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से फैक्ट्री गया, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते हुए फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री में अक्षय की खून से लथपथ लाश मिली। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि चार गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई विनीत ने फैक्ट्री में काम करने वाले बड़ौत के सदाशिव गौड़ और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसपी रण विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। दंपति को जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेन-देन का विवाद माना जा रहा है। दंपती फैक्ट्री में ही रहता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed