{"_id":"5e6894fd8ebc3eeb434de288","slug":"the-attackers-has-shot-dead-a-man-on-holi-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर शराब पीने से मना करने पर कहासुनी, फिर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होली पर शराब पीने से मना करने पर कहासुनी, फिर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम
Wed, 11 Mar 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:06 PM IST
सार
यूपी में बागपत में होली के दिन घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और नीचे मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के जागोस गांव में होली के दिन घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ये था मामला
पुलिस के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में दुल्हेंडी के दिन घर के सामने शराब पीने से मना करने और गाली गलौज का विरोध करने पर अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, गली में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
वहीं जांच में सामने आया कि होली के दिन ब्रहम सिंह (50 वर्ष) ने गांव के ही दो युवकों को शराब पीने से मना किया, जिस पर युवकों ने गलवार सुबह ब्रहम सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की छानबीन की। एसपी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/