{"_id":"6ae0f88520b9f8e0df03fafa","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-24-1-pal1008-129620-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के खांबी गांव में 25 अक्तूबर की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान विनीता के रूप में हुई है। उसके पिता शत्रुघ्न शर्मा ने बेटी के पति नरेश कुमार, ससुर हुकम सिंह, सास सुकंत और देवर भागीरथ पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हसनपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्तूबर की रात 8:15 बजे सूचना मिली थी कि विनीता ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर रखा मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। इसके बाद पलवल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शत्रुधन शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से बेटी की मौत की सूचना मिली। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी थी और शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने हसनपुर थाना पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
शत्रुधन शर्मा ने बताया कि विनीता की शादी करीब 17 साल पहले नरेश कुमार से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था।