{"_id":"57f569c44f1c1bcd4e270989","slug":"tense-after-farmer-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा लूटने के बाद किसान का मर्डर, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसा लूटने के बाद किसान का मर्डर, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और विधायक संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशावली गांव के जंगल में बुधवार सुबह बदमाशों ने भैंसा लूटने के बाद किसान की हत्या कर दी। मौके पर पुलिस से पहले भाजपा विधायक संगीत सोम ग्रामीणों की भीड़ के साथ पहुंच गए। इस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी लगते ही एसपी देहात पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सरधना थानाक्षेत्र के कुशावली गांव निवासी किरपाल (55 वर्ष) पुत्र मामचंद बुधवार सुबह पत्नी गजवती उर्फ गज्जो के साथ खेत पर चारा लेने गए थे। गजवती चारा लेकर चली गई और किरपाल रजवाहे के पार दूसरे खेत पर बुग्गी से गोबर उतारने चले गए। करीब एक घंटे बाद इंतजार के बाद गजवती अपने पति को देखने खेत पहुंची तो वहां केवल बुग्गी मिली। जबकि, भैंसा और किरपाल गायब मिले। किरपाल को तलाशते हुए गजवती गांव में आ गई। इसके बाद परिवार और गांव के कुछ लोग किरपाल को तलाशने के लिए खेत पर पहुंचे। बुग्गी पर मिर्च का पाउडर मिला तो लोगों ने किरपाल को ईख के खेत में ढूंढ़ने लगे। तभी ईख के खेत में किरपाल की लाश मिली। इसका पता लगते ही खेत पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंच गए।
हाथ बंधे थे, मुंह में कपड़ा और फावडे़ से वार
ग्रामीणों ने बताया कि किरपाल के दोनों हाथ बंधे थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बदमाशों ने भैंसा लूटने के बाद गोबर उतारने वाले फावड़े से किरपाल के प्रहार किया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि हत्या दूसरे समुदाय के लोगों ने की है। वजह यह कि दो सप्ताह पहले भी दूसरे समुदाय के लोगों ने एक किसान की लूट के बाद हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जाम लगाया, मचा हड़कंप
ग्रामीणों संग भाजपा विधायक संगीत सोम की पहुंचते ही एसपी देहात प्रवीण रंजन, सीओ बृजेश कुमार और एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सरधना-कुशावली मार्ग पर जाम लगाकर किरपाल के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और हत्यारोपियों का जल्द पता लगाकर खुलासे की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने किसान दुर्घटना बीमा और विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद भी गुस्साए ग्रामीण शांत नहीं हुए। किरपाल के बेटे मोहन ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
किरपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति
कुशावली निवासी किसान किरपाल अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई रामभूल और किरपाल पर पंद्रह-पंद्रह बीघे जमीन है। परिवार में पत्नी गजवती उर्फ गज्जो के अलावा बड़ी बेटी सुशीला है, जिसकी शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी परवीना और उसके बाद राहुल, मोहन औप सबसे छोटी बेटी सोनम है। किरपाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।